Image seo friendly

बलरामपुर-तुलसीपुर गैंसडी रोड पर ट्रैक्टर ट्रॉली व बोलेरो की आमने सामने की टक्कर हुई , घटना में अब तक 6 लोगो की  मौत हो चुकी है जब कि 3 लोगो की हालत गंभीर है सभी को जिला मेमोरियल चिकित्सालय में कराया गया भर्ती कराया गया है ,गंभीर हालत में एक युवक को ट्रामा सेंटर लखनऊ के लिए रेफर किया गया , थाना तुलसीपुर के एनएच 730 बौद्ध परिपथ पर गनवरिया तिराहे के पास हुई । आज रात्रि करीब 09:30 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग 730 बौद्ध परिपथ तुलसीपुर से गैसड़ी रोड गनवरिया तिराहे के पास एक ट्रैक्टर ट्राली एवं 02 बोलेरो की आमने सामने से भीषण टक्कर हो गई। जिसमे 05 व्यक्तियों की मौके पर मृत्यु हो गई, जबकि एक बालक की अस्पताल ले जाते समय हुई मौत तथा 03 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को उपचार हेतु सीएचसी तुलसीपुर भेजा गया जहां से घायलो को जिला मेमोरियल अस्पताल बलरामपुर रेफर कर दिया गया । गंभीर रूप से घायल उमेश कुमार (12) पुत्र रक्षा राम को ट्रामा सेंटर लखनऊ के लिए रेफर किया गया ।
 घायलों व मृतकों का विवरण;-
(1) दुर्गा प्रसाद पुत्र रामराज उम्र 18 वर्ष (घायल) जिला मेमोरियल चिकित्सालय में इलाज जारी
(2) शिव प्रसाद (दूल्हे के पिता) पुत्र भगवान उम्र 52 वर्ष(घायल) जिला मेमोरियल चिकित्सालय में इलाज जारी
(3) उमेश पुत्र रक्षा राम उम्र 12 वर्ष
(घायल) ट्रामा सेंटर रेफर
(4) अंकित पुत्र कृपाराम उम्र 13 वर्ष(मृतक) अस्पताल मे
(5) लक्ष्मण पुत्र अज्ञात उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम परसपुर थाना हरैया जनपद बलरामपुर(मृतक) 
(6)शादाब अहमद जैनुल आबदीन  उम्र 26 वर्ष पता फतेह नगरा थाना हरैया जनपद बलरामपुर। (मृतक)
(7) अमृता पत्नी बसंते उम्र 8 वर्ष निवासी ग्राम अमवा थाना ललिया जनपद बलरामपुर (मृतक)
(8) बसंते पुत्र अज्ञात उम्र 32 वर्ष पता उपरोक्त (मृतक)
(9) वापी पुत्र शिव प्रसाद उम्र 35 वर्ष ग्राम लक्ष्मणपुर थाना महाराजगंज जनपद बलरामपुर (मृतक)