Image seo friendly

अनियंत्रित डंपर ने मदन कोठी के पास बाइक सवारों को रौंदा
पुलिस ने लाशे भेजी पोस्टमार्टम के लिए,डंपर चालक गिरफ्तार
बहराइच।। फखरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनऊ-बहराइच हाई-वे पर मदन कोठी के निकट गिट्टी लदे डंपर ने बाइक सवार चार लोगों को रौंद दिया।हादसे मे बाइक सवार दंपति सहित चारों की मौके पर ही मौत हो गई।जबकि डंपर अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की।एएसपी नगर रामानंद कुशवाहा ने बताया कि डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्राप्त सूचना के अनुसार बुधवार सुबह घने कोहरे के बीच खैरीघाट थाना क्षेत्र के ललुही निवासी 32 वर्षीय करन अपनी 28 वर्षीय पत्नी रेनू,3 वर्षीय बेटे विक्की व 35 वर्षीय साले चंद्र किशोर के साथ एक बाइक पर सवार होकर बाराबंकी के कोटवाधाम मेला देखने बाइक से जा रहे थे।इसी दौरान फखरपुर इलाके के मदन कोठी चौराहा व नारायनपुर पकडिया के बीच लखनऊ की तरफ से गिट्टी लदी आ रही डंपर ने बाइक सवारों को रौंद दिया।हादसे में मौके पर ही चारों की मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और चालक को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। इस दर्दनाक हादसे की सूचना के बाद मृतक परिवार में कोहराम मच गया।