जिले में दो दिनों में दो छात्राओं की आत्महत्या, शिक्षा के दबाव और मानसिक तनाव पर गंभीर सवाल

Image seo friendly

गोण्डा।। जनपद में लगातार दो दिनों के भीतर दो छात्राओं द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। इन घटनाओं ने न सिर्फ परिवारों को झकझोर दिया है, बल्कि समाज में छात्रों पर बढ़ते मानसिक दबाव और अपेक्षाओं को लेकर गंभीर चिंता भी पैदा कर दी है, छोटे-छोटे कारणों और परीक्षा के दबाव ने दो परिवारों के चिराग बुझा दिए हैं।
घटना 1: ट्रिपल सी में फेल होने पर बीएससी की छात्रा ने दी जान
ताजा मामला मोतीगंज थाना क्षेत्र के पिपरा भिटोरा (अंधरीजोत) गांव का है। यहाँ की रहने वाली गोल्डी शुक्ला, जो बीएससी (BSc) प्रथम वर्ष की छात्रा थी, ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।बताया जा रहा है कि गोल्डी ने हाल ही में ट्रिपल सी (CCC) की परीक्षा दी थी। जब परिणाम आया, तो वह मात्र 2 नंबर से फेल हो गई थी। इस मामूली असफलता को छात्रा बर्दाश्त नहीं कर पाई और गहरे तनाव में चली गई। इसी अवसाद के चलते उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।घटना 2: 77% अंक लाने के बावजूद छात्रा की मौत
हैरानी की बात यह है कि यह गोंडा में पिछले 24 घंटों में दूसरी ऐसी घटना है। इससे एक दिन पहले ही हाईस्कूल (10वीं) की एक छात्रा की मौत की खबर सामने आई थी। उक्त छात्रा ने यूपी बोर्ड परीक्षा में 77% अंक हासिल किए थे। अच्छे नंबरों से पास होने के बावजूद किन परिस्थितियों में उसने अपनी जान दी, यह अभी भी क्षेत्र में चर्चा और जांच का विषय बना हुआ है।
परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है

Post a Comment

0 Comments