गोंडा आज रविवार को मुख्यालय स्थित सरदार पटेल सेवा संस्थान ट्रस्ट निकट सोनी गुमटी पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें संस्थान द्वारा नवनिर्वाचित लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष जय प्रकाश वर्मा मंत्री आत्मा राम वर्मा एवं टामसन इंटर कालेज के नवनियुक्त प्राचार्य राज करन वर्मा को स्मृति चिन्ह अंग वस्त्र देकर तथा माला पहना कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर शिव प्रसाद वर्मा,चंद्र प्रकाश वर्मा,विश्वनाथ वर्मा,मुकेश वर्मा,लाल चंद चौधरी,शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष बलजीत वर्मा,अवधेश वर्मा, बंसराज वर्मा,आनंद वर्मा,मनोज वर्मा,रवि त्रिपाठी,उदयभान वर्मा,शिवकरण,प्रदीप वर्मा,शिवचंद वर्मा,राम बुझारत वर्मा,मस्त राम वर्मा आदि पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसके पूर्व सभी ने प्रांगण में स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।


0 Comments
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।