मनोज श्रीवास्तव को क्रांतिदूत सम्मान,सोमनाथ कश्यप को युवा सम्मान मास्को जाएंगे लखनऊ के युवा कवि

 
लखनऊ । सुभाष चंद्र बोस जयंती के अवसर पर आज यूपी प्रेस क्लब में क्रांतिदूत सम्मान वरिष्ठ कवि मनोज श्रीवास्तव को दिया गया व युवा सृजन सम्मान से सोमनाथ कश्यप को नवाजा गया।

मुख्य अतिथि मास्को निवासी हिंदी सेवी आनंद शेखर सिंह, सृजन के संस्थापक स्माइलमैन सर्वेश अस्थाना, हसीब सिद्दीकी, शिव शरण सिंह, सुशील दुबे, मुकुल महान, राजेन्द्र पण्डित,विनीता रानी विन्नी ने शाल प्रतीक चिन्ह सम्मान पत्र व उत्तरीय भेंट कर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि आनंद शेखर सिंह ने कहा मास्को में भारतीय समाज द्वारा प्रतिवर्ष होने वाले कवि सम्मेलन में सृजन के श्रेष्ठ युवा कवियों को सम्मिलित किया जायेगा।

डॉ उदय प्रताप सिंह की अध्यक्षता व रेनू द्विवेदी के संचालन व सुभाष रसिया के संयोजन में कविसम्मेलन भी आयोजित किया गया।  
कवि सम्मेलन में चंद्रेश शेखर, संतोष सिंह, डॉ ममता श्रीवास्तव, डॉ स्मिता श्रीवास्तव, योगी योगेश शुक्ल,हर्षित मिश्रा, खुशबू पांडेय, शिखा सिंह प्रज्ञा, विपिन मलिहाबादी, अनुपम श्रीवास्तव, वर्षा श्रीवास्तव, सरिता कटियार आदि ने कविता पढ़कर समा बांधा। 

धन्यवाद ज्ञापन मुकुल महान ने किया।

Post a Comment

0 Comments