गोंडा। खरगूपुर थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन मंडल अमित पाठक के समक्ष उपस्थित होकर इस आशय का प्रार्थना पत्र दिया, कि उसकी नाबालिग पुत्री को आरोपित विनय ने बहला फुसलाकर कर अपहृत कर लिया है।मामले में पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा भेजा था। लेकिन जमानत पर जेल से छूटने के बाद आरोपित पीड़िता का आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने लगा।शिकायत पर पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन द्वारा खरगूपुर पुलिस को इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपित की जमानत निरस्तीकरण की कार्यवाही करते हुए पुनः गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे।लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।इस पर आईजी अमित पाठक ने खरगूपुर थाने में स्वयं पहुंचकर गहन समीक्षा की तो पाया कि रेंज कार्यालय से नर्गत निर्देशों के उपरांत भी ना ही इस प्रकरण में कोई विवेचनात्मक कार्रवाई की गई और ना ही जमानत निरस्तीकरण का कोई प्रयास किया गया और ना ही अनुमति मिलने के बाद भी पुलिस टीम द्वारा मुंबई जाकर आरोपित को गिरफ्तार किया गया।ऐसे में पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन मंडल श्री पाठक ने प्रभारी निरीक्षक खरगूपुर शेषमणि पांडे को कर्तव्यों के निष्पादन में घोर लापरवाही, अनियमितता एवं असंवेदनशीलता के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।इसके साथ ही पर्यवेक्षण अधिकारी क्षेत्राधिकारी नगर एवं अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) का भी स्पष्टीकरण तलब किया गया है।


0 Comments
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।