युवा कल्याण व प्रादेशिक विकास विभाग द्वारा खंड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।।

रिपोर्टर :- अमित पाण्डेय

तरबगंज। गोंडा। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा खंड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन बजरंग सिंह इंटर कॉलेज चौबेपुर के क्रीड़ा प्रांगण पर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खण्ड विकास अधिकारी तरबगंज व एडी०ओ० आई०एस०बी०तरबगंज रहे। कार्यक्रम का उद्घाटन एडीओ आई एस बी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नें खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित करते हुए कहा कि खेल से एकता की भावना विकसित होती है व खेल से स्वास्थ्य ठीक रहता है। तथा स्वस्थ शरीर में  स्वस्थ मस्तिष्क का  वास होता है। उन्होंने आगे कहा कि खेल में हार जीत का कोई महत्व नहीं ये तो खेल के दो पहलू हैं। प्रतियोगिता में ऊंची कूद, लंबी दौड़, गोला फेक सहित विभिन्न प्रकार के खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार देते हुए सम्मानित किया गया। बजरंग सिंह इंटर कॉलेज चौबेपुर के प्रधानाध्यापक गोपाल सिंह सहित अरविंद सिंह, रजनीश सिंह वाह विजय धर दुबे सहित विद्यालय स्टाफ व क्षेत्र के लोग आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments