गोण्डा। एसपी विनीत जायसवाल के निर्देशानुसार जनपद में नियुक्त निम्नलिखित 10 निरीक्षक, 04 उपनिरीक्षक गण का स्थानांतरण जनहित प्रशासनिक हित में किया गया । जिनकी सूची निम्न है।
जनपद गोंडा पुलिस विभाग में देर रात बड़ा फेरबदल
लाइन हाजिर किए गए इंस्पेक्टर:
उमरी बेगमगंज थानाध्यक्ष चंदन को पुलिस लाइन भेजा गया।
खरगूपुर थानाध्यक्ष गोविंद को पुलिस लाइन भेजा गया।
धानेपुर थानाध्यक्ष अरविंद यादव को पुलिस लाइन भेजा गया।
नई तैनातियां:-
पुलिस लाइन से राजेश तिवारी को खरगूपुर थानाध्यक्ष बनाया गया।
प्रभारी जन सूचना सेल दिनेश सिंह को वजीरगंज थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वजीरगंज से विपुल पांडे को धानेपुर थानाध्यक्ष बनाया गया। खोरहंसा चौकी प्रभारी पवन मिश्रा को उमरी बेगमगंज थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। कहोबा चौकी प्रभारी तेज नारायण को मोतीगंज थानाध्यक्ष बनाया गया।
अन्य तबादले:-
उमरी बेगमगंज के एसएसआई रमाशंकर का तबादला कर्नलगंज किया गया। मोतीगंज के एसएसआई यशवंत कुमार को क्राइम ब्रांच भेजा गया।
कर्नलगंज के एसएसआई अरविंद कुमार का तबादला भी क्राइम ब्रांच किया गया।
पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर आशुतोष को एसओजी/स्वाट टीम प्रभारी बनाया गया। इंस्पेक्टर सुमित्रा को प्रभारी जन सूचना सेल का चार्ज सौंपा गया। मनीष अब केवल सर्विलांस सेल प्रभारी की जिम्मेदारी संभालेंगे। (पूर्व में स्वाट व सर्विलांस दोनों का कार्यभार देख रहे थे।)



0 Comments
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।