रिपोर्ट - लक्ष्मण गुप्ता गोंडा
गोंडा ।। ग्राम सभा पहाड़ापुर में स्व. राधेश्याम शुक्ल क्रिकेट टूर्नामेंट के तत्वाधान में 9 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसका फाइनल मैच बेचई पुरवा बनाम तमन्चेपुर के बीच खेला गया
जिसमें बेचई पुरवा टीम द्वारा दिए गए 170 रनों का पीछा करते हुए तमन्चेपुर की टीम ने मोहित कुमार के 119 रनों की नाबाद धमाकेदार पारी की बदौलत जीत को 10 वे ओवर में ही हासिल कर ली और विजेता बनी।
विजेता व उपविजेता टीम को मुख्य रुप से हिन्दू युवा वाहिनी के ब्लॉक मन्त्री अजय कुमार श्रीवास्तव, न्याय पंचायत अध्यक्ष अंकुर मिश्रा ,अवनीश शुक्ला आयोजक अनुपम शुक्ला, नीरज अवस्थी व पलन यादव ने शील्ड ,मेडल व नकद धनराशि देकर सम्मानित किया इस मौके पर गुड्डू शुक्ला, विवेक शुक्ला, श्रीश दीक्षित, रामानुज शुक्ला, अतुल सैनी, अवधेश शर्मा सहित अनेकों दर्शक मौजूद रहे।


0 Comments
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।