बहराइच।बीती रात्रि करीब 09:30 बजे मुंबई व आसाम से आए हुए प्रवासियों को बहराइच से नानपारा की तरफ ले जा रही फोर्स जीप नंबर यूपी 32 EN 1729 थाना मटेरा क्षेत्र अंतर्गत किशुनपुर माफी चौराहा पर पहले से खराब खड़ी ट्रक नंबर MP 06 HC 1018 में पीछे से टकरा कर दुर्घटना ग्रस्त हो गई। घटना में फोर्स जीप में सवार सभी 10 यात्री घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना प्राप्त होने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा जीप के अंदर फंसे लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकालने के उपरान्त गम्भीर रूप से घायल 05 व्यक्तियों को पुलिस द्वारा एंबुलेंस के माध्यम से इलाज हेतु जिला चिकित्सालय बहराइच भिजवाया गया है। मौके पर स्थानीय पुलिस मौजूद है तथा मार्ग पर यातायात बहाल करा दिया गया है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
घायलों के नाम पता इस प्रकार हैं
1. सोहन पासवान
2. ओंकार
3. छोटू
4. सनेही लाल
निवासी गण बुझिया थाना नानपारा जनपद बहराइच।
5. प्रवीण कुमार
निवासी बनिया फाटा
6. मुकीम खान
निवासी सोनरई थाना मटेरा जनपद बहराइच
7. जाहिद शेख
निवासी नारायनपुर कला थाना नानपारा जनपद बहराइच
8. मनोज कुमार
निवासी माघी थाना नानपारा जनपद बहराइच
दो अन्य व्यक्ति नाम पता अज्ञात।


0 Comments
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।