लखनऊ।। लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 9 IPS अधिकारियों के तबादले, शासन ने गुरुवार रात 9 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस फेरबदल में कई जिलों के एसपी और एसएसपी बदले गए हैं।
तबादला सूची इस प्रकार है -
1. विनीत जायसवाल (2014 बैच) को एसपी गोंडा से हटाकर एसपी सुल्तानपुर बनाया गया है।
2. चारु निगम (2014 बैच) को एसपी सुल्तानपुर से हटाकर एसपी यूपी-112, लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है।
3. अविनाश पाण्डेय (2015 बैच) को एसएसपी मेरठ से हटाकर एसपी संबद्ध मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, लखनऊ भेजा गया है।
4. बी.डी.जी.टी.एस. मूर्ति (2015 बैच) को एसएसपी झांसी से हटाकर एसएसपी मेरठ बनाया गया है।
5. अभिषेक (बिजनौर एसपी) को अब गोंडा जिले का नया एसपी बनाया गया है।
6. विकास कुमार (2017 बैच) को एसपी बलरामपुर से हटाकर एसएसपी झांसी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
7. कृष्ण कुमार बिश्नोई (2018 बैच) को एसपी संभल से हटाकर एसपी बिजनौर बनाया गया है।
8. विकास चंद्र त्रिपाठी को एसपी बाराबंकी से हटाकर एसपी सम्भल बनाया गया है।
9.मार्तंड प्रकाश सिंह को एसपी हरदोई से हटाकर एसपी बलरामपुर बनाया गया है।
शासन के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।


0 Comments
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।