पूर्व मंत्री डॉ. एस पी यादव के नेतृत्व में सपाइयों ने तहसील मुख्यालय पर किया जोरदार प्रदर्शन

Image SEO friendly

रिपोर्ट -एसबी शुक्ला क्रांति 
बलरामपुर।प्रदेश व्यापी धरना प्रदर्शन के क्रम में बलरामपुर सपाइयों ने डॉ एस पी यादव जिंदाबाद जगराम पासवान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए बलरामपुर बहराइच रोड तहसील के सामने जाम कर दिया इस अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था को संभाले सीओ सिटी वरुण कुमार नगर कोतवाल सहित भारी पुलिस बल तैनात रही जहां पर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन उप जिला अधिकारी बलरामपुर को सौंपा गया सबसे बड़ी बात यह रही कि सपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री ने कहा कि 6 माह बाद सरकार बनने पर निर्विरोध जीते जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमुख घर बैठ जाएंगे जिन्होंने चुनाव के नाम पर लोकतंत्र को कुचला है उनको सबक सिखाया जाएगा इस अवसर पर पूर्व विधायक जगराम पासवान, सपा नेता समीम खान, राजाराम गौतम, युवा नेता जितेंद्र यादव, अंगद शरण गौतम ,संजय यादव, महिला जिला अध्यक्ष शबाना खान सहित भारी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments