गोंडा।बरसात के मौसम में एक तरफ जहां बारिश से लोगों को राहत मिल रही है, वही उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। ऐसे में अगर बिजली व्यवस्था बाधित हो जाए तो लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
ताजा मामला कर्नलगंज के नई बाजार मोहल्ले का है। जहां बरसात के मौसम में अचानक हाईटेंशन तार जलकर टूट गया, जिससे नगर के 2 वार्डों में बिजली व्यवस्था बाधित हो गई। लोगों को हो रही समस्याओं को देखते हुए मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के कर्मचारियों ने तुरंत मरम्मत का कार्य शुरू किया।
बिजली विभाग के लाइनमैन शैलेंद्र सिंह, प्रभाकर, सर्वेश तथा रामसरन ने बरसात के मौसम में रात्रि लगभग 12 बजे जान जोखिम में डालकर उपभोक्ताओं को हो रही परेशानियों को देखते हुए मरम्मत का कार्य शुरू किया। बिजली विभाग के लाइनमैन की तत्परता के चलते न सिर्फ बिजली व्यवस्था बहाल हुई बल्कि उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली।


0 Comments
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।