नवाबगंज (गोंडा):समाजवादी पार्टी के धरना-प्रदर्शन को लेकर आज यहां तनाव की स्थिति रही। सपा के क्षेत्रीय छत्रप रहे पूर्व मंत्री स्वर्गीय विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह के बल्लीपुर निवास पर नवाबगंज तथा वजीरगंज की पुलिस ने जबरदस्त घेराबंदी कर सैकड़ों सपाइयों को नजरबंद कर दिया। पुलिस और सपा नेताओं की तनातनी के चलते पुलिस ने मात्र चार नेताओं को तहसील में ज्ञापन देने की इजाजत दी।विधानपरिषद सदस्य रणविजय सिंह,नरेंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य रंजीत सिंह तथा विनोद मिश्रा ने यहां से तहसील कूच किया।
मौके पर मौजूद सपा के वरिष्ठ नेता विनोद सिंह ने प्रदेश सरकार पर सत्ता की गुंडई का आरोप लगाते हुए कहा कि पेट्रोल डीजल और रसोई गैस सहित मंहगाई की मार झेल रहे प्रदेश वासियों को अब सपा सरकार ही राहत दे सकती है।२०२२ के चुनावों में जनता योगी सरकार को उखाड़ फेंकेगी और अखिलेश को अपना अगुआ चुनेगी।इस मौके पर रामपाल यादव एडवोकेट, देवमणि तिवारी, केशव राम यादव, रविन्द्र कुमार पाण्डेय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0 Comments
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।