गोंडा। जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही द्वारा जनपद में रिक्त आंगनबाड़ी केन्द्रो पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के पदों हेतु आवेदन की तिथि 22जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
यह जानकारी देते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि पर विभागीय वेबसाइट *http://balvikasup.gov.in* पर आवेदन आमंत्रित करने हेतु विगत माह 16 जून को विज्ञप्ति प्रकाशित की गई थी, जिसमें आनलाईन आवेदन करने की अन्तिम तिथि 06 जुलाई निर्धारित थी। जनसामान्य द्वारा तिथि बढ़ाये जाने की मांग करने पर पोर्टल पर तिथि बढ़ाये जाने हेतु निदेशक, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, उ0प्र0, लखनऊ से अनुरोध किया गया। जिसके क्रम में पोर्टल पर तिथि बढायें जाने की व्यवस्था कर दी गयी है। डीएम के अनुमोदन के उपरान्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों पर विभागीय वेबसाइट *http://balvikasup.gov.in* पर आनलाईन आवेदन आमंत्रित किये जाने की अन्तिम तिथि अब 22 जुलाई तक तक बढ़ा दी गई है।


0 Comments
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।