महन्त नरेन्द्र गिरी की आत्महत्या के बाद एक और साध्वी ने की आत्महत्या

Image seo friendly

हरिद्वार (उत्तरांखण्ड)। प्रयागराज मे अखाडा परिषद के अध्यक्ष महंथ नरेन्द्र गिरी के आत्महत्या की गुत्थी अभी सुलझा भी नही था कि आज एक और साध्वी की आत्महत्या किये जाने से हडकम्प मच गया है। बताया जा रहा है साध्वी हरिद्वार में स्वामी रामदेव के पतंजलि योगपीठ मे शिक्षा ग्रहण कर रही थी। साध्वी ने यह आत्महत्या येागपीठ के गुरूकुल की छत से कूदकर की है।
 यह घटना स्वामी रामदेव के पंतंजलि योगपीठ द्वारा संचालित बहादराबाद के शंतरशह स्थित वैदिक कन्या गुरूकुल मे घटी है। यहां अध्ययनरत साघ्वी वराग्या ने आज रविवार को गुरूकुल से छलांग लगा दी जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।बताया गया है कि वराग्या यहां अध्ययन के साथ ही अघ्यापन का भी कार्य करती थी।
 एक माह के भीतर ही मंहत नरेन्द्र गिरी की आत्महत्या और एक साध्वी द्वारा की गई आत्महत्या, इस तरह मौत ने सनातन धर्म के धर्मगुरूओं को झकझोर कर रख दिया है। धर्मगुरूओं सहित आम जनमानस से भी तरह तरह की प्रतिक्रियाये आ रही है। सुूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया हैं तथा घटना के कारणो का पता लगाने का प्रयास कर रही है

Post a Comment

0 Comments