टॉपर बनी औजा इरफान, परिवार में मनाया गया जश्न

Image seo friendly

गोरखपुर। रसूलपुर निवासी औजा  इरफान एमए अंग्रेजी की टॉपर हैं । चार भाइयों में इकलौती बहन टॉपर बनी तो पूरे परिवार के लिए आज का दिन ईद सरीखा हो गया । पिता इरफान अहमद रेलवे में कार्यरत हैं । मां भी गोरखपुर यूनिवर्सिटी से परास्नातक कर चुकी हैं । इरफान बताती हैं कि शैक्षणिक क्षेत्र में जाना चाहती हूं । टॉपर बनने में शिक्षकों के साथ परिवार के एक - एक सदस्य की प्रेरणा है । चारों भाई पढ़ने में मेधावी है । खूब मेहनत किया था , परिजनों का साथ काम आया ।

Post a Comment

0 Comments