शनिवार की शाम उत्तराखंड परिवहन निगम की बस देहरादून से नागचूलाखाल जा रही थी कि अचानक गैरसैंण-नागचुला मोटर मार्ग पर कुणखेत गांव के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई ईश्वरीय चमत्कार हुआ कि इस दौरान बस 30 मीटर नीचे एक पेड़ पर जाकर अटक गई।
बस में चालक-परिचालक समेत कुल मिलाकर 7 लोग सवार थे। घटना से सभी यात्रियों में हड़कंप मच गया। इस हादसे में चालक परिचालक और 3 यात्रियों को हल्की चोट आई है।
मौके पर पहुंचे गैरसैंण थानाध्यक्ष सुभाष जखमोला ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं कुछ लोगों को हल्की चोट आई है जो निजी वाहनों से अपने गंतव्य को चले गए हैं।
बता दें कि यह हादसा जिला मुख्यालय गोपेश्वर से करीब 125 किमी दूर हुआ। देहरादून से नियमित नागचूलाखान आने वाली परिवहन बस अंतिम स्टेशन नागचूलाखाल से 15 किमी पहले कुणखेत गांव के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है बस सड़क के क्षतिग्रस्त पुस्ते से गुजर रही थी इसी दौरान यह हादसा हुआ।
समय पर नहीं मिली सूचना
कुणखेत गांव में दूरसंचार की लचर व्यवस्था के चलते पुलिस विभाग के अधिकारियों सहित स्वास्थ्य विभाग को भी सही समय पर सूचना नहीं मिल पायी। इसके चलते चोटिल यात्री दुर्घटनास्थल से स्थानीय वाहनों से व्यवस्था कर अपने घरों को निकल गए।

0 Comments
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।