बस्ती। बस्ती डुमरियागंज मार्ग सोनहा थाना क्षेत्र के असनहरा पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात वाहन की ठोकर से ससुराल से लौट रहे बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल अवस्था में सीएचसी भानपुर पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोनहा थाना क्षेत्र के तुसायल गांव निवासी आशाराम चौरसिया (30) पुत्र रामशब्द बाइक से थाना क्षेत्र के कन्थुई गांव स्थित अपनी ससुराल से बुधवार को लौट रहे थे। शाम करीब छह बजे असनहरा पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ठोकर मारकर फरार हो गया। बाद में पुलिस ने दो वाहनों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू किया।

0 Comments
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।