श्रावस्ती। मार्ग दुर्घटना में एक छात्र की मौत एक गंभीर रूप से घायल शनिवार सुबह करीब 8 बजे जगतजीत इंटर कालेज के 12 क्लास के छात्र मोटरसाइकिल से इकौना पढाई करने आये थे और किसी कार्य से इकौना बायपास जा रहे थे बलराम पुर की ओर से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया जिसमें दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए जिन्हें स्थानीय लोगो की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना लाया गया जन्हा दोनों की हालत गम्भीर देख उन्हें जिला हॉस्पिटल बहराइच भेजा गया
इलाज के दौरान अमित कुमार तिवारी पुत्र विवेकानंद 19 निवासी गोविंदपुर जयचन्द पुर कटघरा की मौत हो गयी जबकि दूसरे छात्र अवनीश कुमार पुत्र अज्ञात निवासी बैदौरा टंडवा महंथ 18 की हालत गम्भीर बनी हुई है। उपनिरीक्षक सतगुर प्रसाद मिश्रा ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को नही दी गयी है सूचना पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

0 Comments
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।