10वीं की छात्रा के साथ हुआ गैंगरेप ,चार आरोपी गिरफ्तार

Image seo friendly

हरिद्वार। प्रदेश में महिलाओं के साथ अपराधिक वारदातों की घटनाएं आए दिन सामने आ रही हैं जोकि चिंता का विषय बनता जा रहा है।
इसी बीच दिल दहला देने वाली खबर हरिद्वार से आ रही है। यहां जिले के ज्वालापुर क्षेत्र से लापता हुई किशोरी के साथ गैंगरेप की खबर आई है। बताया जा रहा है कि छात्रा को बहला फुसला कर काम का लालच देकर युवक अपने साथ मेरठ ले गए । जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया, मामले का पता तब चला जब किशोरी किसी तरह वहां से निकली। पीड़ित के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
प्राप्त समाचार के मुताबिक हरिद्वार जिले के ज्वालापुर क्षेत्र की निवासी दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा को किसी कारणवश उसकी मां ने डांटा जिसके बाद वह घर छोड़कर चली गई और ज्वालापुर से मेरठ जाने वाली बस में बैठ गई तथा जब वह जा रही थी तो तीन युवक उसे अकेला देखकर बहला-फुसलाकर उसे अपने साथ में ले गए तथा वहां पर अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
किशोरी 20 दिनों से लापता थी जिसके बाद माता-पिता ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई तथा 20 दिन के बाद किशोरी अपने किसी रिश्तेदार को रोडवेज बस स्टैंड पर मिली जिसके बाद उसने किसी से बातचीत नहीं की मगर बाद में किशोरी ने अपने साथ हुई सारी घटना अपने परिजनों को बता दी किशोरी का कहना था कि सहारनपुर से मेरठ जाते समय रोडवेज बस में उसे तीन युवक मिले थे, वह उनके साथ मेरठ चली गई थी। जहां युवकों ने अपने एक अन्य साथी के साथ उसके साथ लगातार दुष्कर्म किया था। यह जानकारी स्वजन ने पुलिस को दी थी, जिसके बाद से पुलिस आरोपितों तक पहुंचने में जुटी थी। पुलिस ने जाल बिछाकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि एसएसआई नितेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मेरठ में गन्ने छिलने का कार्य करते थे।
पुलिस ने आरोपित अब्दुल कादिर, इसरार, ठेकेदार अहसान व नदीम निवासी नथमलपुर चिलकाना सहारनपुर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर पोस्को एक्ट समेत अपहरण व दुष्कर्म की विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments