विधायक के घर से बरामद हुए 4 माह पूर्व अपहरण किए गए ब्लाक प्रमुख के रिश्तेदार

Image seo friendly

बस्ती। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त का सामना करने के बाद भी समाजवादी पार्टी की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। अब सपा के एक विधायक की वजह से पार्टी की जमकर किरकिरी हो रही है।दरअसल बस्ती के सदर विधानसभा से सपा विधायक महेंद्र नाथ यादव के आवास पर कई थानों की फोर्स ने छापा मारा। 
समाजवादी पार्टी विधायक महेंद्र यादव पर आरोप था कि उन्होंने बहादुरपुर ब्लॉक के प्रमुख रामकुमार का अपहरण किया है. इस मामले में पुलिस ने कलवारी थाने में पहले सपा विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया. फिर ब्लॉक प्रमुख को बरामद करने की कार्रवाई शुरू की. तलाश के दौरान पता चला कि लापता प्रमुख रामकुमार की लोकेशन सपा विधायक के घर की ही है. मिली जानकारी के अनुसार, तत्काल रूप से वहां फोर्स पहुंची, लेकिन पुलिस को देख विधायक ने दरवाजा बंद कर लिया
बता दें लगभग 4 महीने पहले कलवारी थाने में ब्लाक प्रमुख के रिश्तेदार ने अपहरण का मुकदमा दर्ज करवाया। जिसके अनुसार बहादुरपुर ब्लॉक प्रमुख रामकुमार और उसकी पत्नी व  4 बच्चे का अपहरण का आरोप विधायक पर लगा था। जिसके बाद कई थानों की पुलिस ने छापा मारकर प्रमुख को सपा विधायक के घर से सकुशल बरामद किया। जिस दौरान कई थानों की फोर्स ने यह छापेमारी की उस दौरान सपा विधायक महेंद्र यादव भी आवास पर ही मौजूद थे। बता दें कि सदर से विधायक चुने गए महेंद्र यादव समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष भी है।
रामकुमार का जब अपहरण हुआ था तब महेंद्र नाथ यादव सिर्फ सपा के जिला अध्यक्ष थे, मगर इस बार जनता ने उन्हें चुनकर सदर सीट से यूपी की विधानसभा में भेजा है. बस्ती एसपी ने बताया कि 18 मार्च को रामकुमार के साले ओम प्रकाश ने तहरीर देकर बताया कि साल 2021 के 23 अक्टूबर को सपा जिलाध्यक्ष महेंद्रनाथ यादव रामकुमार को अपने साथ ले गए थे.

Post a Comment

0 Comments