बलरामपुर। रविवार को बल्लभ भवन बलरामपुर में सर्व समाज सेवा संस्थान के द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण समारोह का समापन हुआ। इस कार्यक्रम में अलीगढ़, झांसी, लखनऊ एवं बलरामपुर के कई ब्लॉकों से प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे। इस प्रशिक्षण शिविर में पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजबहादुर जी, आई ए एस अरुण कुमार सिन्हा, आइ. ए. एस. श्री अरिमर्दन सिंह तथा सर्व सेवा प्रमुख ज्ञान जी के द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को उनके सामाजिक, शैक्षिक, चारित्रिक व राजनैतिक उन्नति के लिए क्या क्या करना चाहिए उसके बारे में विस्तार पूर्वक समझाया। इसके अलावा छात्रों के अंदर अनुशासन, संगठित होने की क्षमता तथा सामूहिक रूप से एक साथ मिलजुल कर रहने का अनुभव प्राप्त हुआ।
इस कार्यक्रम में विशेष रूप से ज्ञान जी - सर्व सेवा प्रमुख द्वारा विशेष योगदान दिया गया। कार्यक्रम में अलीगढ़ से आए हुए पंकज कुमार ने प्रशिक्षण पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तथा चौधरी डीह जनपद बलरामपुर के शिकारी पुरवा से आए हुए धनीराम पासवान जी ने द्वितीय पुरस्कार हासिल किया ओवरऑल अचीवमेंट का पुरस्कार लखनऊ के श्री आशीष सिंह पटेल जी को मिला| उपरोक्त समापन दिवस को प्रातः प्रशिक्षण वर्ग में सम्मिलित प्रशिक्षुओं द्वारा जनपद मुख्यालय पर जन जागरण मार्च भी निकाला गया।



0 Comments
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।