कार खरीद में हुई हेरा फेरी ,शिकायत कर जांच की मांग

Image seo friendly

रिपोर्टर- उमेश मिश्रा
बहराइच ।गंगवाल के शिवम सोनी ने पुलिस अधीक्षक बहराइच /पुलिस महानिदेशक लखनऊ को एक शिकायती पत्र देकर कहा कि कुछ दिन पहले उन्होंने एक कार खरीदी थी। जिसका कार स्वामी ने उसे चोरी से उठा ले जाने का आरोप लगाते हुए जांच व कार्रवाई की मांग की। 
विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के गगवल के निवासी शिवम सोनी पुत्र अवधेश सोनी ने पुलिस अधीक्षक बहराइच को एक शिकायती पत्र देकर कहा कि उन्होंने एक कार राहुल दुबे निवासी कांकरोली थाना कौड़िया जनपद गोण्डा से 180000 में खरीदा था।
Image seo friendly

जिन्हें ₹150000 नगद दे दिया तथा ₹30000 बाकी कर दिया था। कहा गया था कि गाड़ी कागज ट्रांसफर करने के बाद पैसा दिया जाएगा। परंतु कार स्वामी ने पैसा मांगने आए जिस पर उन्होंने अपनी कार बिना बताए उठा ले गए ।खोज बीन करने पर पता चला कार स्वामी राहुल दुबे उसे उठा ले गए।ऐसी स्थिति में जांच कर संबंधित के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने अपने  मांग पत्र में कहा कि खरीदा गया कार या फिर दिया गया पैसा दिलाए जाने की मांग की।

Post a Comment

0 Comments