चने खाने से होता है दिमाग तेज
भुन हुए चने खाने से दिमाग तेज होता है साथ ही भुने चने पाचन शक्ति के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं. चने में प्रोटीन की बहुत ज्यादा मात्रा होती है जिसकी वजह से चने सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।
हड्डियां और इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग होगी मजबूत-
चने में दूध और दही के समान कैल्शियम पाया जाता है, जिसका रोजाना सुबह सेवन करने से हड्डियां मजबूत रहती है. चने खाने से आपका डायजेस्टिव सिस्टम मजबूत होगा तो आपकी इम्यूनिटी भी स्ट्रॉन्ग होगी. चने में ढेरों विटामिन्स पाए जाते हैं जो आपकी हेल्थ सिस्टम को मजबूत करते हैं।
कंट्रोल में रहता है ब्लड शुगर-
चना खाने से शरीर में ब्लड शुगर का लेवल कंट्रोल में रहता है. डॉक्टर्स भी शुगर के मरीजों को चना खाने की सलाह देते हैं. इसका रोजाना सेवन करने से शुगर की प्रॉब्लम दूर होती है. भुने चने रोज अपनी डाइट में शामिल करने से डायबिटीज की समस्या में आराम मिलता है. ये डायबिटिक लोगों के लिए बहुत अच्छा भोजन है।
प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए फायदेमंद चना-
गर्भवती महिलाओं के लिए चने काफी फायदेमंद साबित होता है. गर्भ के समय स्त्रियों को उल्टी की समस्या से होती है. उल्टियां ज्यादा हों तो उसका असर बच्चे पर भी पड़ता है क्योंकि शरीर पर जोर पड़ता है।
एनीमिया मरीजों के लिए फायदेमंद-
चना एनिमिया मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद है क्योंकि इसके सेवन से शरीर में खून की कमी नहीं होती है. भुने चने से शरीर में खून की मात्रा बढ़ती है. चने में आयरन की मात्रा अधिक होती है जो शरीर में खून की कमी को दूर करती है।
वजन होता है कम-
भुने चने को हर रोज अपने भोजन में शामिल करने से वजन कम होता है और मोटापा घटता है. ये शरीर से अतिरिक्त चर्बी को कम करता है. इसमें मौजूद पोषक तत्व आपकी सेहत को मजबूत करते हैं।
स्नैक कै तौर पर खा सकते हैं चने-
शाम के स्नैक में भुने हुए चने खाने चाहिए, ये आपकी डायट को कंप्लीट करते हैं. स्वाद में भी ये अच्छे लगते हैं. चने खाने से पेट भरा-भरा रहता है. भुने हुए चने में कैलोरी बहुत कम होती हैं. इसे थोड़ा खाने पर ही पेट भर जाता है।
भुने हुए चने में पाए जाने वाले पोषक तत्व-
भुने हुए चने में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, नमी, चिकनाई, रेशे, कैल्शियम, आयरन एवं अन्य कई विटामिन होते हैं।
पुरुषों के लिए बहुत लाभकारी है चना-
पुरुषों की शारीरिक क्षमता बढ़ाने में भुने हुए चने बहुत फायदेमंद हैं. इसमें प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है. प्रोटीन शरीर के टूटी-फुटी कोशिकाओं की मरम्मत के लिए जरूरी पोषक तत्व है. भुने हुए चने पुरुषों में शरीर की थकावट को मिटाकर स्टेमिना को मजबूत करते हैं।


0 Comments
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।