बस्ती।। प्रेमी - प्रेमिका का शव पेड़ से लटकता मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई , सूचना पर पहुंची सोनहा थाने की पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है । मृतकों की पहचान बृजलाल व शाहिदा निवासी सोनहा थाना के रूप में हुई है । प्रथम दृष्टया पूरा मामला प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का दिख रहा है । सूचना के बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच कर मामले की जांच में जुटी हुई है । पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है मौके पर फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है, जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे,उसके आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी ।


0 Comments
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।