उत्तराखंड।। उत्तरकाशी जिले में रविवार को एक बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आ रही हैं। उत्तरकाशी जिले में यात्रियों से भरी एक बस के 200 मीटर गहरी खाई में गिरने की खबर हैं। बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश से आए यात्रियों की ये बस उत्तराखंड के डामटा से नौगांव के बीच रिखाऊं खड्ड के निकट हादसे का शिकार हुई है। घटना के बाद उत्तरकाशी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम को मौके पर भेजा गया है। हादसे में अब तक 25 लोगों की मौत हुई है, जबकि कई अन्य लोग लापता हैं।
उत्तरकाशी के एसपी ने इस हादसे की पुष्टि की है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, हादसे में 25 से लोगों के मारे जाने की खबर है। वहीं बस में 30 लोगों के सवार होने की बात कही जा रही है। मरने वाले लोग मध्य प्रदेश के रहने वाले बताए गए हैं। बस में 30 लोग सवार थे, इनमें 28 यात्री,1 क्लीनर और एक ड्राइवर था।
उत्तरकाशी बस दुर्घटना पर पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि उत्तराखंड में एक बस दुर्घटना में मृतकों के परिवारों के लिए 2-2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000 रुपये की मुआवजे की घोषणा की
दुर्घटना पर ट्वीट करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा कि उत्तराखंड में श्रद्धालुओं की बस के खाई में गिरने की सूचना अत्यंत दुःखद है। इस पर मैंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बात की है। स्थानीय प्रशासन व SDRF की टीमें बचाव कार्य में लगी हैं और घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया जा रहा है। NDRF भी शीघ्र वहाँ पहुंच रही है।
डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि उत्तरकाशी जिले के दमटा के पास 28 तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही एक बस के खाई में गिरने से अब तक 25 शव निकाले जा चुके हैं। घटना के बाद मौके पर बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है। उत्तराखंड के विधायक दुर्गेश लाल ने हादसे में 25 लोगों के जान गंवाने की बात कही है।
यमुनोत्री NH पर डामटा के समीप वाहन दुर्घटना की जानकारी मिलने पर आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी। दुर्घटना और राहत व बचाव कार्यों की ले रहे जानकारी। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन को तेजी से राहत व बचाव कार्य करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था के निर्देश दिये हैं।
बताया गया है कि एसडीएम , तहसीलदार बडकोट एसडीआरएफ/ सीओ पुलिस, एसओ बड़कोट/ एंबुलेंस तैनात की गई है। रेस्क्यू कार्य चल रहा है। एस डी आर एफ, लोकल पुलिस के साथ एनडीआरएफ भी पहुंच गई है।
उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने अपने आधिकारिक बयान में कहा है कि मध्य प्रदेश के पन्ना के रहने वाले 28 लोग एक बस में सवार होकर यमुनोत्री की ओर जा रहे थे। इस दौरान डामटा के पास ये बस खाई में गिरी। हादसे में अब तक 6 लोगों के शव बरामद हुए हैं। इसके अलावा 6 अन्य लोगों को घायल हालत में अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए एसडीआरएफ, पुलिस और अन्य प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंचे हैं।


0 Comments
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।