बलरामपुर ।मामला थाना पचपेड़वा के रेहरा धोबौलिया ग्राम पंचायत के मजरे रमवापुर का है। कुछ दिन पहले मोतीपुर सेमरी में ब्याही शीला अपनी चार साल की बेटी रोशनी को लेकर अपने पिता ठाकुर प्रसाद यादव के घर आई थी। 9जुलाई की रात को रोशनी मामा की लड़की के साथ बाहर चारपाई पर सो रही थी, रात में 1 बजे उसकी नानी ने हल्ला मचाया कि नातिन रोशनी गायब है, रात में ग्रामीणों की मदद से खोज बीन जारी हुआ तो दो किमी दूर जंगल में रोशनी का मृत शरीर मिला जिसका हाथ और पैर कटा था। परिवार और ग्रामीणों का कहना है कि ये काम तेंदुवा का है।
वही भाभर रेंज के रेंजर कुटेश त्यागी का कहना है कि तेंदुवा शातिर जानवर होता ,वह पहले गले पर हमला करता ,हाथ और पैर जिस हिसाब से कटा है वह तेंदुवा द्वारा संभव नहीं है,तेंदुवा के पैर के निशान भी जंगल में नही मिला है,मामला पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद खुल जायेगा ।
वही इस बारे अपर पुलिस अधीक्षक नम्रता श्रीवास्तव का कहना कि उसके परिवार वा ग्रामीणों के अनुसार तेंदुआ द्वारा हमला किया है बाकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चलेगा , फिरहाल तेंदुआ द्वारा सोते हुए बच्ची पर हमला करके मारने की हल्ला चारो तरफ फैल गया है,वही मृतक बच्ची का फोटो देखने के बाद यह भी चर्चा शुरू हो गया है कि यह मौत रहस्यमई है,फिर हाल सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चलेगा चलेगा।


0 Comments
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।