गोण्डा।घटना की जानकारी कुछ इस तरह मिली है कि मास्टर शहाबुद्दीन के बेटे की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी जिसके दवा-इलाज के लिए उसको लेकर वह मुरादाबाद गए थे। वापसी में लखनऊ से वह इंटरसिटी ट्रेन पकड़ कर घर के लिए लौट रहे थे । तुलसीपुर से पहले लक्षमणपुर स्टेशन के पास उनका बेटा ट्रेन से उतर गया या कूद गया,मास्टर साहब भी बेटे की मोहब्बत में रात के अंधेरे में चलती ट्रेन से कूद पड़े। मास्टर साहब को गंभीर चोटें आईं और रात भर झाडियों में पड़े रहे , आज दिन में जब कोई स्थानीय व्यक्ति उधर से गुजरा तो वह मुर्दा हालत में पड़े मिले। वह मूल रूप से शोहरतगढ़ क्षेत्र (सिद्धार्थनगर) के रहने वाले थे और बलरामपुर के पचपेडवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा "मल्दा " में स्थित मदरसे में पढ़ाते थे।
परिवार और मदरसे वालों को सूचना मिलते ही जानने और चाहने वालों में कोहराम मच गया। मास्टर शहाबुद्दीन अंसारी की लाश तो मिल गई मगर अभी तक उनके बेटे का कुछ पता नहीं चल सका है । इस घटना की जानकारी सोशल मीडिया पर जब शेयर की गई तो जिसने भी सुना और पढ़ा,सब दुखी हो गये।


0 Comments
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।