बलरामपुर।।कोतवाली उतरौला के लालगंज गांव में अवतार सिंह के मकान में किराए पर रह रहे मध्यप्रदेश के भिंड जिले के थाना मोहना निवासी मंटोले क्षेत्र में पानी पूरी बेचने का कारोबार करता है। बुधवार सुबह देर तक घर का दरवाजा न खुलने पर आसपास के लोगों ने यूपी डायल 112 को सूचना दी। दरवाजा खोलकर भीतर घुसी पुलिस ने देखा कि मंटोले गंभीर अवस्था में कराह रहा है। पास में ही उसकी पत्नी रेखा (38), पुत्री लक्ष्मी (11) व पुत्र कान्हा (8) का शव पड़ा था। पुलिसकर्मियों ने मामले की सूचना अपने अधिकारियों को दी। मौके पर सीओ उदयराज सिंह, प्रभारी निरीक्षक संजय दुबे ने पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया। पुलिस की फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर मौजूद साक्ष्य एकत्र किए। मंटोले के भाई राम खिलौने ने दूरभाष पर बताया कि रात लगभग 11 बजे उसने अपने भाई से बात की थी तो उसने परिवार के सभी लोगों को उल्टी आने व दवा लाने की बात बताई थी। उसके बाद सुबह कई बार फोन लगाने के बाद फोन न उठने पर संदेह हुआ। मामले की जानकारी होने के बाद डीआइजी उपेंद्र अग्रवाल व एसपी राजेश सक्सेना भी मौके पर पहुंचे। सीओ का कहना है कि कमरे से कोई ऐसी सामग्री बरामद नहीं हुई है जिससे यह साबित हो सके कि यह आत्महत्या का मामला है। कमरे में रात में जली आग के अवशेष व बचे हुए भोजन का नमूना ले लिया गया है। सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। मंटोले की हालत में सुधार होने के बाद पूछताछ से स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।


0 Comments
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।