भीषण सड़क हादसा में एक की मौत ,एक दर्जन घायल, चार की हालत गम्भीर

Image seo friendly

श्रावस्ती जनपद में पिकप पर सवार होकर अभी कुछ ही देर पहले अंतिम संस्कार में जा रहे थे तभी भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें एक मोटरसाइकिल सवार को बचाने के चक्कर में पिकअप गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल सवार को रौंदती हुई गहरी खाई में पलट गई जिससे पिकअप में बैठे 20 लोगों में से एक दर्जन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमे 4 लोगों की हालत गम्भीर बताई जा रही है।
बताते चले श्रावस्ती जनपद के थाना हरदत्त नगर ग्रंट के बदला नानपारा हाईवे के खान चौराहे के पास हादसा उस वक्त हुआ जब एक पिकअप नानपारा से 20 लोगों को बैठाकर बदला की तरफ जा रही थी तभी सामने से एक मोटरसाइकिल सवार निकल पड़ा जिसको बचाने के चक्कर में पिकअप अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल सवार को रौंदती हुई एक गहरी खाई में पलट गई जिससे पिकअप में बैठे 20 लोगों में से एक दर्जन लोग घायल हो गए जिनमे 4 लोगों की हालत गम्भीर बताई जा रही है जबकि अन्य मामूली चोट के शिकार हुए हैं। जबकि मोटरसाइकिल सवार की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। यह सभी पिकअप सवार एक अंतिम संस्कार में जा रहे थे।

Post a Comment

0 Comments