बलरामपुर के ललिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत धामाचौरी के नोहरडीह गांव मे रविवार को सुबह जगदम्मा पुत्र कालुदीन वर्मा अपने खेत से ट्रैक्टर ट्राली पर गन्ना लादकर पास के गन्ना क्रय केंद्र पर जा रहे थे। गांव के बाहर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गढ्ढे मे पलट गई, जिससे चालक जगदम्मा ट्रैक्टर के नीचे दब गए। हादसे को देखकर आसपास के लोग दौड़कर आए। कडी मशक्कत के बाद जगदम्मा को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते मे मौत हो गई। मौत की खबर से घर मे कोहराम मच गया। ललिया थाना प्रभारी जयहरि मिश्रा ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची मृतक के पिता कालुदीन के तहरीर पर शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

0 Comments
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।