चोरी के दौरान फायरिंग करने का आरोपी गिरफ्तार, चोरी हुए सामान बरामद

Image seo friendly

गोण्डा।। थाना करनैलगंज क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में चोरी करने आए चार अज्ञात चोरों को परिवार व गांव वालों द्वारा घेराबंदी करने पर चोरों द्वारा फायरिंग की गई जिसमें 2 लोग घायल हुए, जिनका इलाज चल रहा है जिसके सम्बन्ध में हरीश कुमार मिश्र पुत्र स्व0 श्री कृष्ण नारायण  निवासी धमसड़ा थाना कोतवाली कर्नैलगंज द्वारा सूचना दी गयी उक्त सूचना पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। उक्त घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा शिवराज के पर्यवेक्षण में घटना का सफल अनावरण हेतु क्षेत्राधिकारी कर्नैलगंज नवीना शुक्ला के नेतृत्व में थाना कर्नैलगंज, थाना कटराबाजार व एस०ओ०जी० की सयुक्त टीमें गठित कर दिनाकं 27.02.2023 को थाना कर्नैलगंज, थाना कटराबाजार व एस०ओ०जी० की सयुक्त टीम द्वारा 02 आरोपी अभियुक्त 01. ज्ञानचन्द्र पासी 02. जंगबहादुर उर्फ जंगू को गिरफ्तार कर जेला भेजा जा चुका है। 
आज दिनांक 16.05.2023 को मुखबिर खास की सूचना पर थाना कर्नैलगंज क्षेत्र के अन्तर्गत चोरी करने वाला प्रकाश में आया अभियुक्त अमर बहादुर को गिरफ्तार कर लिया गया। तथा उनके कब्जे से चोरी की 01 जोड़ा झुमकी (पीली धातु), 01 जोड़ी पायल(सफेद धातु), रूपये 3500/- नगद, 01 अदद तमंचा 12 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस, व एक अदद मोटरसाकिल(PB 10 CJ 3603) बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कर्नैलगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी। 
गिरफ्तार अभियुक्त-
01. अमर बहादुर पुत्र जंगबहादुर उर्फ जंगू नि0ग्रा0 राजापुर थाना परसपुर जनपद गोण्डा। 
अनावरित अभियोग-
01. मु०अ०स०- 90/2023 धारा 460,380, 342, 420,467, 468,471 भादवि थाना कर्नैलगंज जनपद गोण्डा।
02. मु०अ०स०- 17/2023 धारा 382, 457 भादवि थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।
03. मु0अ0स0 -78/2023 धारा 457, 380, 411 भादवि थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।
04. मु०अ०स० 97/2023, धारा 307 भादवि व 3/25 आर्मस एक्ट थाना कर्नैलगंज जनपद गोण्डा। 
बरामदगी-
01. 01 जोड़ा झुमकी (पीली धातु),
02. 01 जोड़ी पायल(सफेद धातु), 
03. रूपये 3500/- नगद, 
04. 01 अदद तमंचा 12 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस, 
05. 01 अदद मोटरसाकिल(PB 10 CJ 3603)
गिरफ्तारकर्ता टीम-
01. उ0नि0 आशीष कुमार  मय टीम थाना कर्नैलंगज जनपद गोण्डा।
अपराधिक इतिहास अमर बहादुर पुत्र जंगबहादुर उर्फ जंगू ।
01. मु०अ०स०- 90/2023 धारा 460,380, 342, 420,467, 468,471 भादवि थाना कर्नैलगंज जनपद गोण्डा।
02. मु०अ०स०- 17/2023 धारा 382, 457 भादवि थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।
03. मु0अ0स0 -78/2023 धारा 457, 380, 411 भादवि थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।
04. मु०अ०स0- 97/2023, धारा 307 भादवि व 3/25 आर्मस एक्ट थाना कर्नैलगंज जनपद गोण्डा। 
05. मु0अ0स0- 256/2023 धारा 3/25 आर्मस एक्ट थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा।
06. मु0अ0स0- 313/19 धारा 457, 380, 411 भादवि थाना परसपुर जनपद गोण्डा।
07. मु0अ0स0 -235/17, धारा धारा 3(1) यू0पी0 गुण्डा एक्ट थाना परसपुर जनपद गोण्डा।
08. मु0अ0स0- 307/17, धारा 41, 411, 419, 420, 467, 468, 471 भादवि थाना करनैलगंज गोण्डा।
09. मु0अ0स0- 210/17, धारा 41, 411, 419, 420 भादवि थाना मनकापुर जनपद गोण्डा।
10. मु0अ0स0-116/17, धारा 41, 411, 419, 420, 467, 468, 471 भादवि थाना परसपुर जनपद गोण्डा।
11. मु0अ0स0 – 118/14, धारा 147, 148, 452, 323, 427 भादवि थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा।

Post a Comment

0 Comments