गोण्डा।।थाना खोड़ारे क्षेत्र के अन्तर्गत एक नाबालिग लड़की के साथ शादी से लौटते वक्त रास्ते में सामूहिक दुष्कर्म करने की घटना घटित हुई थी। जिसके संबंध में पीड़िता की माता की तहरीर पर थाना खोड़ारे में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। घटना को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर द्वारा प्र0नि0 खोड़ारे को घटना कारित करने वाले आरोपी अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना खोड़ारे पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए घटना कारित करने वाले 01 आरोपी अभियुक्त आनन्द शर्मा को ग्राम खैड़ारी कूकनगर ग्रन्ट से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना खोड़ारे पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त-
01. आनन्द शर्मा पुत्र हीरालाल निवासी ग्राम कूकनगर ग्रन्ट थाना खोडारे जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-138/23 धारा 376डी, 354(ख),506 भादवि व 5/6 पाक्सो एक्ट थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा।
गिरफ्तार कर्ता-
01. प्र0नि0 खोड़ारे विद्यासागर पाण्डेय मय टीम।


0 Comments
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।