करौंदा है एक जादुई फल ,देखे इसके फायदे

Image seo friendly

करौंदे के अद्भुत लाभ और उपयोग 
करौंदे का पौधा एक झाड़ की तरह होता है।इसके पेड़ कांटेदार और 6 से 7 फुट ऊंचे होते हैं।पत्तों के पास कांटे होते है जो मजबूत होते है।करौंदा के वृक्ष दो प्रकार के होते हैं, एक प्रकार के करौंदों में छोटे फल लगते हैं,दूसरी प्रकार के करौदें में बड़े करौंदे लगते हैं।
करौंदे में विटामिन C प्रचुर मात्रा में होने के साथ-साथ अत्याधिक एंटी ऑक्सीडेंट भी पाया जाता है जो अन्य फलों तथा सब्जियों की तुलना में कई अधिक है।
करौंदा विटामिन E तथा K का भी अच्छा स्त्रोत है।
इससे हमें इन विटामिनों के अतिरिक्त कई मिनरल्स भी प्राप्त होते हैं जैसे- आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, जिंक इत्यादि।
करौंदे के नियमित सेवन से हम कुछ स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
करौंदे के स्वास्थ्य लाभ इस प्रकार हैं:
• करौंदे का सेवन ज़ुकाम तथा बुखार में लाभप्रद है।
• कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम कर ह्रदय संबंधी रोगों से बचाता है।
• स्वस्थ प्रतिरक्षा प्रणाली का निर्माण कर हमें रोगों से लड़ने की शक्ति प्रदान करता है।
• करौंदे का रस फेफड़ों की सूजन दूर करने में लाभदायक है।
• स्त्री स्वास्थ्य सम्बन्धी रोगों में विशेष रूप से लाभप्रद है,
जैसे- मूत्र संक्रमण (Urine Infection) या यूरीनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन
कच्चे करौंदे का अचार बहुत अच्छा होता है।
इसकी लकड़ी जलाने के काम आती है।
एक विलायती करौंदा भी होता है, जो भारतीय बगीचों में पाया जाता है। इसका फल थोड़ा बड़ा होता है और देखने में सुन्दर भी।
इस पर कुछ सुर्खी-सी होती है।
इसी को आचार और चटनी के काम में ज्यादा लिया जाता है।
फलों के चूर्ण के सेवन से पेट दर्द में आराम मिलता है।
करोंदा भूख को बढ़ाता है, पित्त को शांत करता है, प्यास रोकता है और दस्त को बंद करता है।
ख़ासकर पैत्तिक दस्तों के लिये तो अत्यन्त ही लाभदायक है।
सूखी खाँसी होने पर करौंदा की पत्तियों के रस का सेवन लाभकारी होता है।
पातालकोट में आदिवासी करौंदा की जड़ों को पानी के साथ कुचलकर बुखार होने पर शरीर पर लेपित करते है और गर्मियों में लू लगने और दस्त या डायरिया होने पर इसके फ़लों का जूस तैयार कर पिलाया जाता है, तुरंत आराम मिलता है।
खट्टी डकार और अम्ल पित्त की शिकायत होने पर करौंदे के फलों का चूर्ण काफ़ी फ़ायदा करता है, आदिवासियों के अनुसार यह चूर्ण भूख को बढ़ाता है, पित्त को शांत करता है।

Post a Comment

0 Comments