बलरामपुर श्रावस्ती सांसद राम शिरोमणि वर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को मांग पत्र सौंपा है। उन्होंने पचपेड़वा से प्रयागराज तक राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित कर सड़क का निर्माण कराने की मांग की है।
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री को सौपे गए मांगपत्र में सांसद ने कहा है कि चंदनपुर अनुसूचित जनजाति बाहुल्य क्षेत्र है। यह इलाका भारत-नेपाल सीमा से लगा हुआ है। पचपेड़वा से उतरौला, मनकापुर अयोध्या, सुल्तानपुर व प्रतापगढ़ होते हुए प्रयागराज तक प्रतिदिन हजारों लोग आवागमन करते हैं। यह जिला आकांक्षी जनपद में शामिल है और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कर्मस्थली भी रही है। ऐसे में पचपेड़वा से प्रयागराज तक राष्ट्रीय राजमार्ग के तहत सड़क का निर्माण कराया जाए।


0 Comments
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।