उत्तरप्रदेश कैबिनेट की बैठक में प्रदेश के गन्ना किसानों को विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 20 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया
गोण्डा। मुख्यमंत्री आदरणीय योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तरप्रदेश कैबिनेट की बैठक में प्रदेश के गन्ना किसानों को विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 20 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया।अपने 7 वर्षों के कार्यकाल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने 65 रूपए प्रति क्विंटल गन्ने के मूल्य में बढ़ोतरी की है, और समय से गन्ना मूल्य भुगतान भी सुनिश्चित कराया है।माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तरप्रदेश के किसान आज बदहाली से खुशहाली की ओर बढ़ रहे हैं।
भाजपा किसान मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी शिवांशु मिश्र ने बताया कि आज भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विद्या भूषण द्विवेदी के साथ गोंडा जनपद के 5 किसानों का प्रतिनिधि मंडल भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह जी के नेतृत्व में प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश के अन्य जिलों से आए किसानों के साथ माननीय मुख्यमंत्री जी के आवास पर जाकर मुख्यमंत्री जी को किसानों के हित में निरंतर कार्य करने और गन्ना मूल्य वृद्धि के लिए उनको धन्यवाद देगा और आभार प्रकट करेगा।


0 Comments
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।