गोण्डा। हलधरमऊ के प्राथमिक विद्यालय गोड़ियन पुरवा में एआरपी राखाराम गुप्ता ने पौधरोपण करके नए सत्र की शुरुआत किया। उन्होंने बताया कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजीत सिंह ने अपने विद्यालय में हरियाली नामक कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें सत्र की शुरुआत में पौधरोपण करके बच्चों में सामाजिकता और नैतिकता का विकास करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण करने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से पर्यावरण संरक्षण करने में सहायता मिलती तथा विद्यालय का भौतिक परिवेश अच्छा दिखने लगता है तथा चारों ओर हरियाली आ जाती है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजीत सिंह और सहयोगी शिक्षकों का पौधरोपण कर हरियाली कार्यक्रम की शुरुआत करना सराहनीय है, परन्तु अभी और पौधरोपण करने की आवश्यकता है, जिससे हरियाली चारो ओर फैल जाये।
प्रधानाध्यापक अजीत सिंह ने बताया कि विद्यालय को हराभरा रखने और भौतिक परिवेश को बेहतर करने के लिए लगातार विद्यालय में कार्यक्रम कराया जायेगा। ऐसे कार्यक्रमों में समुदाय के लोगों को जोड़ने की आवश्यकता है, जिससे अपनत्व पैदा होता है।
इस कार्यक्रम के दौरान राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त एआरपी राखाराम गुप्ता, विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजीत सिंह, शिक्षक अभिषेक सिंह, सरिता तिवारी तथा बच्चे आदि सभी उपस्थित रहे।


0 Comments
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।