बता दें कि यह हमला उस समय हुआ है जब नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी नई कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह चल रहा था। शिवखोड़ी मंदिर वैष्णो देवी का आधार शिविर है और हर साल लाखों श्रद्धालु यहां दर्शन करने आते हैं। यह हमला जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों की बढ़ती गतिविधियों की ओर इशारा करता है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और आतंकवादियों की तलाश में अभियान चलाया गया है।
घायल हुए लोग-
मसकनवा कस्बे के भिखारीपुर ग्राम सभा के देवी प्रसाद गुप्ता परिवार के सदस्य माता वैष्णो देवी दर्शन करने गए थे जहाँ आतंकवादी हमले में परिवार के कई लोग घायल हो गए हैं
गोंडा निवासी 25 वर्षीय दिनेश गुप्ता,20वर्षीय राजेश कुमार,37 वर्षीय दीपक कुमार,38 वर्ष नीलम गुप्ता,39 वर्षीय देवी प्रसाद गुप्ता,48 वर्षीय बितन गुप्ता,10 वर्षीय पलक गुप्ता 10 वर्षीय,राजेश कुमार गुप्ता 40 वर्षीय और प्रिंस कुमार गुप्ता 14 वर्षीय घायलों में शामिल है , सभी घायलों को जम्बू में एडमिट कराया गया है।


0 Comments
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।