मकोय औषधीय गुण वाला पौधा, देखे फायदे व उपयोग

Image seo friendly

मकोय एक औषधीय गुणों वाला पौधा हैं, जो भारत में हर जगह कहीं भी बिना देखभाल के खरपतवार की तरह उग जाता हैं। इसे "काकमाची" और "भटकोइंया" भी कहा जाता हैं, इसके फल और पत्ते दोनों औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं।
■ मकोय के औषधीय फायदे :--
हृदय रोग में फायदेमंद :
मकोय में फाइबर और पोषक तत्व होते हैं जो हृदय रोग के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं।
 रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए :
मकोय में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं।
पाचन में सुधार :
मकोय पाचन तंत्र को मजबूत करता हैं, भूख बढ़ाता हैं और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाता हैं। 
 ️बुखार और त्वचा की समस्याओं में फायदेमंद :
मकोय के फल और पत्तियों का सेवन बुखार, त्वचा के रोगों और घावों में राहत देता हैं।
 अन्य फायदे :
मकोय का इस्तेमाल पीलिया, सांस संबंधी विकारों, किडनी की समस्याओं और सूजन में भी फायदेमंद होता हैं।
मकोय का उपयोग :--
मकोय के पके फलों को तोड़कर खा सकते हैं या फिर इसके पत्तियों या फलों का काढ़ा बनाकर या चूर्ण बनाकर सेवन कर सकते हैं। मकोय के बीजों का तेल बना सकते हैं और इसे बालों की समस्याओं के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments