गोंडा।तरब गंज थाना क्षेत्र में एक पत्नी ने पति से बात करने के बाद फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया। पुलिस ने उस के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम को भेजा है। तरब गंज थाना क्षेत्र के भिखारी पुर ग्राम के निवासी शिव कुमार की पुत्री 20 वर्षीय रीमा ने घर पर फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया। मृतका के पिता शिव कुमार ने बताया कि उस ने अपने पुत्री की शादी कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के दुफोड़िया निवासी शशि प्रकाश से नवंबर 2025 में किया था। होली की त्योहार में मायके चली आई थी।तभी से यही मायके पर ही रह थी। मृतका के पिता शिव कुमार ने बताया कि उस की पुत्री रीमा अपने पति से रविवार के दिन बात किया था। इस के बाद देर शाम को उस ने घर के कमरे में फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम को भेजा है ।


0 Comments
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।