भैंस से टकराई बाइक , दो बालकों को पीटा, एक की हुई मौत

Image seo friendly

गोंडा।वजीर गंज थाना क्षेत्र के पूरे  बसंती  गांव के निवासी  गुरु देव प्रसाद  के 14 वर्षीय  पुत्र अवधेश  कुमार  और  15 वर्षीय प्रदीप पुत्र मंगल प्रसाद की बाइक भैंस से टकरा गई जिस को लेकर वही  कुछ  लोगो ने दोनों को मार पीट कर घायल कर दिया था। इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान  अवधेश की गुरुवार के दिन मौत हो गई। मृतक अवधेश के पिता गुरुदेव ने बताया कि मंगलवार की देर शाम को  गांव के ही एक युवक ने अपनी बाइक देकर अवधेश और प्रदीप कुमार  से पान मसाला मंगाया था। पान मसाला  लेने वजीर गंज बाजार आए थे।लेकर वापस  गांव में ही जा रहे थे।  सड़क के किनारे बेकारू यादव और किशन को भैंस बंधी हुई थीं। अचानक बाइक अनियंत्रित होकर  भैंस से टकरा गई जिस को लेकर प्रदीप कुमार  और अवधेश की लोहे की रॉड से  हमला कर  के  दोनों को मरणासन्न कर दिया गया। इलाज के लिए  मेडिकल कालेज में लाकर भर्ती  कराया गया। इलाज के दौरान अवधेश की मौत हो गई।  प्रदीप की हालत गंभारी बनी हुई है।  मृतक के पिता गुरु देव ने घटना की तहरीर वजीर गंज थाने  पर दिया है। शव को पोस्ट मार्टम भेजा है ।


Post a Comment

0 Comments