गोण्डा।। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा पूर्वी श्री मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर श्री आनन्द कुमार राय के नेतृत्व में थाना को0 नगर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 221/2026 में धारा 109(1), 352, 351(3) बीएनएस व 5/27/30 आर्म्स एक्ट से सम्बन्धित आरोपी अभियुक्त राम सिंह पुत्र स्व0 अमर सिंह को मनकापुर बस अड्डे के पास स्थित एक खंडहर मकान से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद डीबीबीएल बंदूक मय 02 अदद खोखा व 04 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया।
दिनांक 13.03.2026 को समय करीब 18ः00 बजे थाना कोतवाली नगर, जनपद गोण्डा क्षेत्र में मकान के विवाद को लेकर राम सिंह पुत्र स्व० अमर सिंह अपने दो अज्ञात साथियों के साथ लक्ष्मन सिंह के मकान पर पहुँचकर गाली-गलौज करते हुए फायर कर दिया था। फायरिंग में सुजीत सिंह के सीने के नीचे गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचकर घायल को उपचार हेतु पहले डा० ओ०एन० पाण्डेय अस्पताल गोण्डा तथा बाद में पीजीआई लखनऊ रेफर किया गया। वादी अजीत सिंह पुत्र राजबहादुर सिंह नि0 धोबहाराय थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा की लिखित तहरीर के आधार पर थाना को0 नगर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें आज दिनांक 15.03.2026 को थाना को0 नगर पुलिस द्वारा आरोपी अभियुक्त राम सिंह पुत्र स्व0 अमर सिंह को मनकापुर बस अड्डे के पास स्थित एक खंडहर मकान से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद डीबीबीएल बंदूक मय 02 अदद खोखा व 04 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।


0 Comments
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।