गोंडा। खरगूपुर मार्ग पर बेंदुली गांव मोड़ के समीप बुधवार दोपहर को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।आमने-सामने से आ रही दो बाइकों की भिड़ंत में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।बताते चलें, कि इटियाथोक थाना क्षेत्र के शिवपुरिया गांव निवासी भरतलाल पुत्र संगमलाल व रुदापुर के देवी दीन पुत्र मनीराम बुधवार को एक ही बाइक पर सवार होकर खरगूपुर की तरफ जा रहे थे।जैसे ही उनकी बाइक बेदुली गांव के मोड़ पर पहुंची, तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई। दूसरी बाइक खरगूपुर थाना क्षेत्र के पिपरा भोधर निवासी श्याम भारती पुत्र हजारी प्रसाद चौहान चला रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइकों की रफ्तार तेज थी, जिससे आमने-सामने की भिड़ंत काफी जोरदार रही।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों पर सवार तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।तत्काल उपचार के लिए सभी घायलों को गोंडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।जहां डॉक्टर ने तीनों की हालत गंभीर देखकर लखनऊ रेफर कर दिया है। बताया जाता है गुरूवार को इलाज के दौरान देवी दीन की मौत हो गई।


0 Comments
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।