गोंडा।मुख्यालय पर स्थित केसीआईटी पब्लिक स्कूल में आज विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।जिसका दीप जलाकर एलबीएस की प्रवक्ता एवं जिला विज्ञान क्लब की को -ऑर्डिनेटर रेखा शर्मा ने किया।विशिष्ट अतिथि तहसीलदार मनीष कुमार,समाज कल्याण अधिकारी एसपी सिंह ने नन्हे नन्हे बच्चों द्वारा लगाए गए प्रोजेक्ट का बारी बारी से निरीक्षण कर बच्चों से प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी प्राप्त की और बच्चों के हुनर की सराहना की। बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडल प्रोजेक्ट में प्रथम ए आई मॉडल द्वितीय एग्रिकल्चर फार्मिंग तृतीय चन्द्रयान 3 तथा चतुर्थ स्थान सर्कुलेटरी सिस्टम को मिला अतिथियों द्वारा बच्चों को मेडल और शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया ।
विद्यालय के प्रबंध निदेशक कमलेश पटेल,प्राचार्य अंकिता श्रीवास्तव ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।निदेशक ने विद्यालय के शिक्षिकाओं के सहयोग के लिए एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।



0 Comments
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।