गोंडा। मंगलवार सुबह थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया।हाईस्कूल का अंतिम पेपर देने जा रहे छात्र जावेद (16) की गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली से जोरदार भिड़ंत के बाद मौत हो गई।यह हादसा गोंडा-बलरामपुर मार्ग पर बकठोरवा गन्ना क्रय केंद्र के पास हुआ।जावेद अपनी मोटरसाइकिल से इटियाथोक स्थित इंद्र कुंवरि इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र जा रहा था।इसी दौरान गन्ना लेकर क्रय केंद्र जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से उसके बाइक की टक्कर हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही डायल पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। घायल छात्र को इटियाथोक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।जहां डाक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए उसे गोंडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।खबर है, मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टर ने जावेद को मृत घोषित कर दिया।
बेटे की मौत से परिजनों में मचा कोहराम
मिली जानकारी के अनुसार,मृतक छात्र कौड़िया थाना क्षेत्र के आर्यनगर कस्बे का निवासी था।वह राम कुमारी इंटर कॉलेज कौडि़या में दसवीं का छात्र था।जावेद दो भाइयों और चार बहनों में सबसे छोटा था।उसके बड़े भाई परवेज खान की उम्र 26 वर्ष है।जबकि चार बहनों में से दो की शादी हो चुकी है। बेटे की अचानक मौत से पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल राय ने बताया पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।


0 Comments
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।