66 वर्षीय बुजुर्ग का झगड़े के दस दिन बाद हुई मौत।

Image seo friendly

मनकापुर गोण्डा। थाना क्षेत्र मनकापुर के अंतर्गत चौकी मछलीबाजार के ग्रामसभा कलेनिया के मौजा पोखरभिटवा में 03 मार्च को हुए जमीनी विवाद में 66 वर्षीय युवक की मौत हो गई। 
बताते चले मामला थाना क्षेत्र मनकापुर के ग्रामसभा कलेनिया के मजरा पोखरभिटवा का है रामचरित्र पुत्र रामसुरेमन उम्र 66 वर्ष का नाली व रास्ता के विवाद को लेकर विपक्षी रामबहाल पुत्र रामनाथ से मारपीट हुआ था मार से अंदरुणी चोटे लग गई थी झगड़े के 10 दिन बाद मौत हो गई। 
वहीं मृतक की पत्नी प्रेमा देवी का कहना है कि विपक्षी की पुत्री आरती पुत्री रामबहाल ने नाली में मिट्टी डालकर पाट दिया था जिसको मेरी पुत्री ने देखा तो नाली साफ करने लगी यहीं से विवाद उत्पन्न हुआ था।

Post a Comment

0 Comments