मारपीट में घायल की इलाज के दौरान मौत,शव को सड़क पर रखकर हंगाम

Image seo friendly

गोंडा।दो पक्षों में जमकर हुए मारपीट में कई लोग हुए एक घायल की इलाज के दौरान तीन दिन बाद हुए मौत मामले में परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर हंगामा,शांति सुरक्षा को लेकर कई थानों की पुलिस और उच्चाधिकारी मौके पर समझा बुझा कर शव का कराया अंतिम संस्कार कौड़िया थाना क्षेत्र के रुकमंगदपुर में तीन दिन पहले दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। पुलिस ने एक पक्ष का प्राथमिकी दर्ज कर घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा था वहीं रमेश कुमार बाजपेई को लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मृत्यु की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने महेश कुमार बाजपेई के शिकायती पत्र पर रक्षा राम उर्फ सूरज, शिवम, राहुल व ओमप्रकाश के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर रक्षा राम, शिवम और राहुल को गिरफ्तार न्यायालय भेजा।पोस्टमार्टम के बाद शव जब घर पहुंचा तो परिजनों चार अन्य को नामजद करने और गिरफ्तारी के लिए शव को सड़क पर रखकर जमकर हंगामा काटा।मौके पर कई थानों की पुलिस और पुलिस के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंच कर परिजनों को समझा बुझाकर शव का अंतिम संस्कार कराया।



Post a Comment

0 Comments