गोंडा। मीना शाह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के अंतर्गत पहले से ही मीना शाह डिग्री कॉलेज और बचपन प्ले स्कूल का सफल संचालन किया जा रहा है।
मीना शाह पब्लिक स्कूल का भव्य उद्घाटन संस्था के मैनेजर हसन सईद एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
उद्घाटन कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के वाइस प्रेसिडेंट डॉ. लाइक अली खान के संबोधन से हुई, जिसमें उन्होंने संस्था की स्थापना से लेकर अब तक के विकास और उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम में मीना शाह डिग्री कॉलेज के डीन श्री अजय टंडन ने अपने संबोधन में समाज में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के अंत में संस्था के मैनेजर श्री हसन सईद ने अपने उद्बोधन में उपस्थित अतिथियों और लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मीना शाह पब्लिक स्कूल की स्थापना का मुख्य उद्देश्य बच्चों को बेहतर और आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है।


0 Comments
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।