गोण्डा। कोतवाली देहात क्षेत्र के लौव्वा टेपरा ग्राम पंचायत के पहड़वा गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार 23 वर्षीय लाल बाबू यादव पुत्र खुशी राम यादव ने अपने घर के अंदर साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। बताया जा रहा है कि पत्नी के मायके जाने से वह नाराज था। घटना की जानकारी उस समय हुई जब परिजनों ने उसे कमरे में फंदे से लटका देखा। इसके बाद घर में कोहराम मच गया और आसपास के लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है।


0 Comments
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।